अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश धर्म

PM मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दिल्ली। PM मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1:53 बजे होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3:43 बजे होगा. उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा और इसी दिन गणपति बप्पा की स्थापना होगी।

इस वर्ष स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का है, जो अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है. परंपरा के अनुसार भक्त 27 अगस्त की सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना करें. मान्यता है कि इस विधि से किए गए सिद्धि विनायक व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।

See also  दिल्ली में तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग, 27 लोगों की जलकर मौत