अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, बोले– यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, साइप्रस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस सरकार द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” प्रदान किया गया। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत की संस्कृति, भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा को दर्शाता है। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस सम्मान को भारत-साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, साझा मूल्यों और पारस्परिक समझ को समर्पित करते हैं। उन्होंने इसे शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और जनसमृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। साथ ही विश्वास जताया कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले समय में और भी मजबूत होगी और एक शांतिपूर्ण वैश्विक वातावरण के निर्माण में योगदान देगी।

See also  पश्चिम बंगाल में तनाव: TMC दफ्तरों पर हमले, कोलकाता-आसनसोल में हिंसा; चुनाव आयोग सख्त