अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

Somavar Vrat Benefits: सोमवार व्रत करने से मिलते हैं ये 5 लाभ, होता है जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा, इस दिन क्या करें क्या ना करें ?

संदीप गौतम, अनादि न्यूज़ डॉट कॉम। Somavar Vrat Benefits: सावन का महिना भगवान शिव को बेहद पंसद है। हिंदू धर्म में श्रावण माह को विशेष दर्जा प्राप्त है, क्योंकि इस माह में देवो के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपी दृष्टि बनाये रखते हैं। साथ ही अन्य समय में भी सोमवार का व्रत बड़ा कल्याणकारी माना जाता है, शिव के प्रसन्न होने पर भक्तों के सारे कष्ट खुद ब खुद दूर हो जाते हैं। भगवान शिव ब्रह्मांड की सभी बुराइयों का नाश करते हैं। मान्यता है कि मलमास में जब पालनकर्ता भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, तो संसार की सारी जिम्मेदारी भगवान शिव पर आ जाती है। आइये आज हम जानते हैं कि सोमवार व्रत के कौन-कौन से विशेष फायदे हैं।

सोमवार व्रत के फायदे

1. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे कई सारे रोगों से छुटकारा मिलता है।

2. सोमवार व्रत से अविवाहित लड़कियों को फलदायी लाभ मिलता है। मान्यता है कि 16 सोमवार व्रत रखने से कुवांरी लड़कियों को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।

3. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे नौकरी की समस्या का निदान और व्यवसाय में लाभ मिलता है।

4. पुराणों के अनुसार, सोमवार के व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।

5. सावन के सोमवार में व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष दोनों रख सकते हैं।

See also  Horoscope Today 3 October Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : वृष राशि के लोग आज मौज में रहेंगे, देखें आपका दिन कैसा रहेगा

6. सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं, जो अपने भक्तों के छोटे से छोटे दुखों को दूर करते रहते हैं। इसलिए सोमवार व्रत को सभी पूरी श्रद्धा के साथ रखते हैं।

 

ये कार्य न करें :
  • इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय में यात्रा नहीं कर सकते।
  • किसी को सफेद वस्त्र या दूध दान में न दें।
  • इस दिन शक्कर का त्याग कर दें।
  • चन्द्रमा कष्ट दे रहा हो तो रात को दूध या पानी से भरा बर्तन सिरहाने रखकर सो जाएं और सुबह पीपल के पेड़ में डाल दें।
  • मानसिक, शारीरिक या आर्थिक कष्ट हो तो कुलदेवता की पूजा करें।