अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए ट्रेंडिंग देश धर्म विदेश

UGC अधिनियम भेदभावपूर्ण— सवर्ण समाज होगा संगठित

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर सरयू पारीण ब्राह्मण समाज भवन संजय नगर में आज सर्व सवर्ण समाज की प्राथमिक बैठक संपन्न हुई बैठक के प्रथम चरण में सेवा निवृत जस्टिस अनिल शुक्ला ने यूजीसी इक्विटी अधिनियम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी श्री शुक्ला ने बताया कि अधिसूचना न सिर्फ जल्दबाजी में बल्कि गलत ड्राफ्टिंग के कारण विवादित हो गया ,अधिसूचना की प्रस्तावना में आर्टिकल 14 समानता के अधिकार का परिपालन किया गया अधिसूचना के उद्देश्य में भी अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग , महिला आर्थिक रूप से विपन्न का समुचित उल्लेख किया गया किंतु सारा खेल अधिसूचना की धारा 3 C में किया गया जिसमे केवल एस सी एसटी ओबीसी का उल्लेख किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

श्री शुक्ला ने इसके अंतर्निहित भेदभाव को भी अस्पष्ट एवं भेदभाव पूर्ण बताया जस्टिस शुक्ला द्वारा दी गई वृहद जानकारी के बाद प्रश्न उत्तर का सत्र प्रारंभ हुआ जिसमे सवर्ण समाज ,सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अपने अपने प्रश्न रखे सरयू पारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने सवर्ण समाज के संगठित होने की बात रखते हुए कहा कि 16% से अधिक सवर्ण समाज लोगों की उपेक्षा हो रही है वैश्य समाज के रामसुंदर गुप्ता अग्रसेन समाज के कन्हैया अग्रवाल क्षत्रिय समाज के जितेन्द्र सिंह ठाकुर मनोज ठाकुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सुरेश मिश्र अरुण शुक्ला अखंड ब्राह्मण समाज के सुरेश दीवान,निवेदिता मिश्रा, विप्र समाज के ज्ञानेश शर्मा क्षत्रिय राजपूत समाज के ठाकुर बजरंग सिंह बेस, डॉ जितेन्द्र सिंह राजपूत अपने अपने संबोधन में सवर्ण समाज के संगठित होने का समर्थन करते हुए 8 से 10 दिनों के भीतर सवर्ण समाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय किया, क्षत्रिय समाज के ठाकुर जितेन्द्र सिंह ने दूसरी बैठक क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित करने की बात कही आज की बैठक कानूनी लड़ाई के साथ ही संगठित होने पर जोर दिया गया,,पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने व्यथित होते हुए कहा कि जो अगड़ा समाज सब की चिंता करता है वहीं अपने बच्चों के भविष्य की चिंता क्यों नहीं कर पा रहा।

See also  लापता व्यक्ति का शव नदी में मिला

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज की महती बैठक में प्रमुख रूप से डॉ सुरेश शुक्ला बीपी पांडे जितेन्द्र सिंह ठाकुर शशांक खरे कन्हैया अग्रवाल भगवती तिवारी ,संदीप पांडे राधेश्याम तिवारी राहुल सिंह परिहार राजू महाराज प्रदीप मिश्रा एच एम मिश्रा राजकुमार शर्मा चूड़ामणि शर्मा सुरेश मिश्र उमाकांत तिवारी प यदुवंश मणि त्रिपाठी,ज्ञानेश शर्मा कुसुम त्रिपाठी,सुसुम शुक्ला बृजेश त्रिपाठी राकेश मिश्रा श्री राम तिवारी प्रमोद दुबे गौरीशंकर दुबे डॉ अरुण ओझा उमाशंकर अमित द्विवेदी राजेंद्र शर्मा बैजनाथ मिश्रा,शिवम,घनश्याम मिश्रा नीरज मिश्रा विद्याभूषण दुबे अरुण शुक्ला पंडित सुधीर मूर्ति अलीक द्विवेदी उमेश कुमार तिवारी रीतिकांत विजय कांत शर्मा के एन तिवारी प्रीति शुक्ला तोरण उपाध्याय डॉ दादू भाई त्रिपाठी महेंद्र कुमार द्विवेदी राजेंद्र प्रसाद दुबे राजेश तिवारी प्रवीण चौबे बबला गुप्ता राजदीप रमेश शर्मा राम तिवारी जितेन्द्र ठाकुर पंडित राम हृदय तिवारी राजेंद्र मिश्रा अवधेश सहित समाज के समाज सदस्य उपस्थित रहे ,सभा का संचालन डॉ सुरेश शुक्ला एवं महासचिव वी के मिश्रा ने किया , प्रवक्ता संजय तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए आज की बैठक को सकारात्मक एवं उपयोगी बताया संजय तिवारी प्रवक्ता