अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल

Vaibhav Suryavanshi बने नए सिक्सर किंग, 18 साल का रिकॉर्ड टूटा

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,Vaibhav Suryavanshi: 4 अप्रैल की शाम आईपीएल 2026 में एक रोमांचक मुकाबला हुआ. राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 10 रन डिफेंड करके गेम पलट दिया और जीत की कहानी लिख दी. 211 रनों के टारगेट के जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी और 6 रनों से मैच गंवा दिया. आखिरी ओवर में जीटी को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. क्रीज पर राशिद खान और कगिसो रबाडा थे, लेकिन तुषार की सटीक गेंदबाजी के चलते जीटी सिर्फ 4 रन बना सकी और 6 रनों से मैच हार गई. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भले ही गुजरात टाइटंस को 6 रनों से मात दी हो, लेकिन असली सुर्खियां 19 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 19वें सीजन के 9वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि ऋषभ पंत, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे दिग्गजों के सालों पुराने रिकॉर्ड टूट गए. वैभव ने अब तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान 157 गेंदों का सामना करते हुए वह कमाल कर दिखाया, जिसने उन्हें इस लीग का तूफानी सिक्सर किंग बना दिया है. वैभव ने इस रिकॉर्ड के दम पर यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 31 रन

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ चौका लगाकर अपने पहले रन बनाए. मोहम्मद सिराज की लेग स्टंप पर डाली गई लेंथ गेंद को उन्होंने हल्के से ग्लांस करते हुए फाइन लेग की दिशा में चौके के लिए भेज दिया. उन्होंने 18 बॉल पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. इससे पहले वाले मैच में वैभव ने 17 बॉल पर 52 रन किए थे, जिसमें 15 बॉल पर अर्धशतक आया था. उस पारी में वैभव ने 5 छक्के और इतने ही चौके मारे थे.

See also  IPL से पहले रोहित से पूछा-कौन होगा मुंबई इंडियंस का दूसरा ओपनर, जवाब जानकर झूम उठेंगे आप...

वैभव सूर्यवंशी इस मामले में बने नंबर 1

19वें सीजन के पहले दोनों ही मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 6 छक्के लगाए और IPL में अपने 30 सिक्स पूरे कर लिए. वे 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने सिर्फ 157 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया, जबकि ऋषभ पंत और ईशान किशन ने 373 गेंदों पर 30-30 सिक्स लगाए थे. संजू सैमसन ने 22 छक्के मारने में 451 गेंदें ली थीं. मतलब यह कि वैभव इन सभी से आगे निकलकर नंबर 1 पर काबिज हो चुके हैं.

19 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के

  1. वैभव सूर्यवंशी 30 सिक्स, 157 गेंद
  2. ऋषभ पंत 30 सिक्स, 373 गेंद
  3. ईशान किशन- 30 सिक्स, 431 गेंद
  4. संजू सैमसन- 22 सिक्स, 451 गेंद

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर कैसा है?

वैभव सूर्यवंशी का यह दूसरा आईपीएल सीजन है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 252 रन किए थे, जिसमें 1 शतक और एक फिफ्टी शामिल है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक मारा था, जो इस लीग के इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. वैभव अब तक 9 मैचों में 213 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 27 चौके और 30 छक्के आए हैं. 19वें सीजन में वैभव पहले दोनों मैचों में बढ़िया दिखे हैं. अब देखना होगा कि अगले मैचों में यह खिलाड़ी कैसे खेलता है.