अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए हादसा

XUV कार में लगी भीषण आग, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों ने समय रहते कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी, जहां बीती रात शादी समारोह हुआ। सुबह विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता महसूस हुआ। उसने तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर देखा तो आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर धुआं भर गया, जिससे कुछ भी दिखाई देना बंद हो गया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग आनन-फानन में गाड़ी से बाहर निकले। कुछ ही देर में कार धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

See also  आज सुशासन तिहार का अंतिम दिन