अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जिलों से हादसा

“अनियंत्रित ट्रक भवन में घुसा—PCC चीफ बैज ने लोगों संग मिलकर चालक की जान बचाई।”

जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा थाना क्षेत्र के छिरहा गांव के पास घटित हुई, जिसमें मध्यप्रदेश से रायपुर सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कार्यालय के भीतर घुस गया.

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घंटों तक अंदर फंसा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, जहां केबिन के लोहे को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दीपक बैज ने ट्रक चालक को निकाला केबिन से

कवर्धा जिले का दौरा कर रहे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज घटना को देखकर मौके पर रुके और लोगों के साथ मिलकर केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला. बैज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि घंटों के सामूहिक जन प्रयास व सहयोग से हम सबने मिलकर ट्रक के भीतर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला. संतोष का विषय है कि ट्रक चालक अब अस्पताल में हैं, और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. संवेदनशील जनता व पुलिस कर्मियों का आभार… कृपया वाहन सावधानी से चलाएँ, अपना और अपनों का ध्यान रखें.

See also  CG के खिलाड़ी ने जीते 4 पदक, स्पेशल ओलंपिक में लहराया परचम