अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार, वीजा के लिए फर्जी लूट का आरोप

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,अमेरिका में वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाने के आरोप में 11 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी डकैती और लूट करवाई, ताकि अमेरिका का U वीजा हासिल कर सके। U-वीजा उन लोगों को मिलता है, जो किसी गंभीर अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। पुलिस ने कहा कि ये सभी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे थे।

कैसे धोखाधड़ी करते थे आरोपी?

पुलिस के अनुसार, मार्च 2023 में एक आरोपी रामभाई और उसके साथियों ने मैसाचुसेट्स और अन्य स्थानों में कम से कम 6 सुविधा स्टोर, शराब दुकानों और फास्ट-फूड रेस्तरां में फर्जी डकैतियों को अंजाम दिया। इन फर्जी डकैतियों का उद्देश्य दुकानों के कर्मचारियों को U वीजा के लिए आवेदन करते समय यह झूठा दावा करने में सक्षम बनाना था कि वे एक अपराध का शिकार थे। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को पहले ही भारत भेजा जा चुका है।

आरोपियों के बारे में क्या पता है?

आरोपियों की पहचान जितेंद्र पटेल (39), महेश पटेल (36), संजय पटेल (45), दीपिकाबेन पटेल (40), रमेशभाई पटेल (52), अमिताबहेन पटेल (43), रोना पटेल (28), संगीताबेन पटेल (36), मिंकेश पटेल (42), सोनल पटेल (42) और मितुल पटेल (40) के तौर पर हुई है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, 6 आरोपियों को बोस्टन की कोर्ट में पेश किया गया। दोषी साबित होने पर इन लोगों को 5 साल तक जेल और 2.31 करोड़ रुपये का जुर्माना हो सकता है।

See also  वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की हुई एंट्री

Related posts: