अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

अमेरिका में Donald Trump की मानसिक स्थिति पर विवाद गहराया: महिला सांसद ने रक्षा मंत्री से पूछा—क्या वे कमांडर-इन-चीफ बनने के योग्य हैं?

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,अमेरिका की राजनीति में उस समय तीखी बहस देखने को मिली जब डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद सारा जैकब्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए। हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि क्या ट्रंप कमांडर-इन-चीफ के पद के लिए मानसिक रूप से स्थिर हैं। हेगसेथ ने इस सवाल पर नाराजगी जाहिर की. जैकब्स के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है.

हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की बैठक में अमेरिकी महिला सांसद सारा जैकब्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानसिक स्थिती पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने भरी सभा में रक्षा मंत्री से पूछ लिया कि क्या डोनाल्ड ट्रंप कमांडर इन चीफ बनने के काबिल हैं?

अमेरिका की महिला डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दिमागी हालत पर सवाल उठाए हैं. उनकी मानसिक स्थिति को चिंता जाहिर की. हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी बैठक में सैन डिएगो की डेमोक्रेट सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से सवाल करते हुए कहा कि क्या डोनाल्ड ट्रंप कमांडर इन चीफ बनने के लिए मानसिक रूप से स्थिर हैं? हेगसेथ ने इस सवाल पर नाराजगी जाहिर की.

उन्होंने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया. हेगसेथ ने पलटवार करते हुए जैकब्स से पूछा क्या आपने यही सवाल जो बाइडेन से चार साल तक पूछा था? इस पर जैकब्स ने कहा कि जो बाइडेन राष्ट्रपति नहीं हैं. ट्रंप पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रपति हैं. इस दौरान जैकब्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के कई पुराने ट्वीट का जिक्र किया.

हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की बैठक में जैकब्स और हेगसेथ के बीच जबरदस्त बहस हुई. हेगसेथ ने ट्रंप का बचाव करते हुए उन्हें सबसे तेज और दूरदर्शी कमांडर इन चीफ बताया. अमेरिकी रक्षा मंत्री ने जैकब्स से कहा कि आप कमांडर-इन-चीफ के बारे में जिस तरह की अपमानजनक टिप्पणी कर रही हैं, मैं उस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दूंगा. वो हमारे सबसे अच्छे कमांडर इन चीफ हैं.

See also  पीएम और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थितियां बनी हुई हैं, इसको लेकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर विपक्ष लगातार हमलावर है. इससे पहले पिछले महीने पूर्व रिपब्लिकन सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने भी ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे.

इतने दिनों के युद्ध के दौरान ट्रंप ने कई ऐसे भ्रामक ट्वीट किए, जैकब्स ने उसका भी हवाला दिया. डेमोक्रेटिक सांसद ने ट्रंप के ‘आज रात एक पूरी एक सभ्यता खत्म हो जाएगी’ इसका भी जिक्र किया. जैकब्स ने वो तस्वीर भी दिखाई, जिसमें ट्रंप को ईसा मसीह के रूप में दिखाया गया है और वो लोगों को ठीक करते नजर आ रहे हैं. जैकब्स ने पूछा कि मैं अपने वोटरों को इसके बारे में कैसे समझाऊं?

इस तरह जैकब्स और हेगसेथ के बीच खूब बहस हुई. हेगसेथ इस दौरान गुस्से से लाल हो गए. उन्होंने कहा कि मैं यहां इस पद के बारे में समझाने नहीं आया हूं. हमारे पास एक अविश्वसनीय कमांडर-इन-चीफ हैं, जो हमारे सैनिकों को सर्वोपरि रखते हैं. क्या आप यह सवाल तब पूछना चाहते थे जब आप और आपके साथी डेमोक्रेट्स ने जो बाइडेन का बचाव किया, जो मुश्किल से बोल पा रहे थे.