अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

असम में बाढ़ से हालात बेकाबू, 222 गांव बाढ़ से घिरे, मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में भारी बारिश चेतावनी

असम। मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी का असर असम में देखने को मिल रहा है। यहां बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। लगातार हो रही बारिश से सूबे के 20 जिले एवं इनमें रहने वाले करीब 2 लाख लोग भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के लगभग 222 से ज्यादा गांव बाढ़ में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 8 लोग इस प्रलयकारी बाढ़ की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। असम में आई इस भीषण बाढ़ के कुछ विडियोज और तस्वीरें भी सामने आये हैं जिनमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाढ़ ने किस तरह आम-जनजीवन को अस्त-वयस्त कर दिया है।

पानी में डूबा स्टेशन, ट्रेन ट्रेक से पलटी  
असम के हसाओ जिले से एक विडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाढ़ के कारण यहां का हाफलोंग रेलवे स्टेशन पूरी तरह से डूब गया है। स्टेशन में पानी के लगातार बढ़ते बहाव की वजह से स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पटरी से पलट जाती है।

हर तरफ पानी ही पानी
असम के नागांव से भी विडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जो यहां की खराब स्थिति बयां कर रही हैं। नागांव लगातार होती बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाढ़ की वजह से किस तरह पूरे इलाके में बस पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वाहन, सड़क और घर पूरी तरह से डूब गए हैं।

सड़क, पुल, नहर को भारी नुकसान, दर्जन भर ट्रेने रद्द, हजारों एकड़ की फसलें बर्बाद भूस्खलन और बाढ़ से असम के होजाई, लखीमपुर और नौगांव जिलों में पुलों, नहरों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। बराक वैली में रोड के साथ रेल मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। 76 किलोमीटर के इस स्ट्रेच में 26 जगह ऐसी हैं जहां पुल व रेलवे ट्रेक छतिग्रस्त हो गए हैं। प्रदेश में बिगड़ते हालातों को देखते हुए सरकार द्वारा 17 ट्रेनों को रद्द व दो ट्रेनों को सस्पेंड किया गया है।

See also  देशभर में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2259 नए मामले, 20 की हुई मौत

सूबे के कछार जिले में बारिश और बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यहां के 138 गांवों के 41 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, इस जिले की 2 हजार एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। इसी जिले में कल सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस बीच रास्ते में ही फंस गई थी। जिस वजह सैंकड़ो यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।