अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: परिवारों ने पीएम मोदी से मांगा सच

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश (Air India plane crash) के 10 महीने बाद भी विमान हादसे की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे आहट अहमदाबाद में एअर इंडिया प्लेन क्रैश के 30 पीड़ित परिवारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है। परिवारों का आरोप है कि वेबसाइट पर मृतकों के सामान की साफ फोटो नहीं है।

बता दें कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा बोइंग 787-8 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर क्रैश हो गया था। इस हादसे में 241 यात्री और 19 अन्य लोगों समेत कुल 260 लोगों की मौत हुई थी।

अब क्रैश के पीड़ित परिवारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एअर इंडिया की तरफ से मदद की कमी का आरोप लगाया। परिवारों ने कहा है कि हमें पैसे नहीं चाहिए। हमें सच्चाई जाननी है। हम जानना चाहते हैं कि हादसा क्यों हुआ और क्या इसमें कोई तकनीकी खराबी थी।” परिजनों का कहना है कि अगर ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम इसे निजी तौर पर परिवारों के साथ साझा किया जाए।

परिवारों ने एअर इंडिया पर लगाए कई आरोप

हादसे में अपनी मां को खोने वाली किंजल पटेल ने एअर इंडिया की वेबसाइट के इस्तेमाल में आ रही दिक्कतों का जिक्र किया, जहां पीड़ितों के सामान की पहचान करनी होती है। उन्होंने कहा, “वेबसाइट पर 25,000 से ज्यादा सामानों की लिस्ट हैं, लेकिन तस्वीरें साफ नहीं हैं। इससे कुछ भी ढूंढ पाना या पहचान कर पाना लगभग नामुमकिन है।”वहीं अपनी मां, भाई और बेटी को खोने वाले खेड़ा के रोमिन वोरा ने बताया कि डिजिटल साधनों की जानकारी न होने के कारण कई परिवारों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “सिर्फ एक ईमेल आईडी है और जवाब आने में 15 दिन तक लग जाते हैं। गांव के कई लोग ईमेल इस्तेमाल करना भी नहीं जानते।” उन्होंने यह भी कहा कि वेबसाइट पर निजी सामान को सार्वजनिक रूप से दिखाना असंवेदनशील है।

See also  इज़राइल की खूबसूरत लड़कियों और वहां की सेना का ये सच शायद ही आपको पता होगा...

इस साल जून में प्लेन क्रैश की फाइनल रिपोर्ट आने की संभावना

दरअसल पीड़ित परिवारों ने लेटर की कॉपी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी भेजी हैं। इस मामले में एअर इंडिया की प्रतिक्रिया का इंतजार है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पिछले साल जुलाई में प्लेन क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी। फाइनल रिपोर्ट इस साल जून में, यानी हादसे की पहली बरसी के आसपास आने की संभावना है।