अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के बजरंगपुर नवागांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव के साथ शामिल हुए। इस दौरान समर्पित कार्यकर्ता साथियों से नगर निगम राजनांदगांव में कमल खिलाने के लिए आह्वान किया। वहीं नंदई चौक में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार ने एक साल में विकास के अनेक कार्य किए हैं। इस कारण चुनाव में भाजपा को लेकर लोगों में उत्साह और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा है। यहां भाजपा के प्रति एकतरफा माहौल है।
साव ने कहा कि, साय सरकार ने मोदी की एक एक गारंटी पूरी की है। आज माता-बहनों को महतारी वंदन की 12वीं किस्त जारी की है। जबकि पिछले पांच साल में भूपेश बघेल की सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। पांच साल राजनांदगांव शहर की दुर्दशा की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने जनता का अधिकार छीनने का काम किया। वहीं साय सरकार ने महापौर चुनने का अधिकार वापस दिया। इसलिए शहर को संवारने के लिए महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव और पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताना है। एक साल में राजनांदगांव के विकास के लिए हमारी सरकार ने 186 करोड़ रुपए दिए हैं। कांग्रेस ने इससे आधा भी नहीं दिया है। श्री साव ने कहा कि, अटल विश्वास पत्र में गरीबों को नजूल जमीन के स्वामित्व का अधिकार और प्रधानमंत्री आवास देने का वादा किया है।

 
 

 

See also  Teachers Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती और साथ ही साथ