अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा पर बड़ा खुलासा, उम्र को लेकर मचा बवाल

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम  खरगोन। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई और केरल में मुस्लिम युवक से शादी के बाद चर्चा में रही मोनालिसा की उम्र को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग साबित हुई है।

समाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत

गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रेश के समाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से मामले की शिकायत की थी। 17 मार्च को शिकायत के बाद आयोग अध्यक्ष ने जांच दल का गठन किया था।

30 दिसम्बर 2009 को मोनालिसा का जन्म हुआ

महेश्वर के शासकीय अस्पताल के रिकार्ड में 30 दिसम्बर 2009 को शाम 5 बजकर 50 मिनट पर मोनालिसा का जन्म हुआ था।मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले की शिकायत में फरमान खान के खिलाफ महेश्वर थाने में अपहरण का प्रकरण 25 मार्च को दर्ज हुआ है। FIR अपडेट करते हुए पुलिस में अपहरण, पॉक्सो, शादी का झांसा देना जैसी गंभीर आरोप लगाए है। मामले में सनोज मिश्रा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सत्य साबित हुआ, मोनालिसा नाबालिग साबित हुई है।

 

See also  टाइगर रिजर्व में आदमखोर बना बाघ, महिला को बनाया शिकार