अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, विनेश बोलीं- वे लड़कियों का यौन शोषण करते हैं

नई दिल्ली। भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ देश के कई जाने-माने रेसलर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को इस प्रोटेस्ट में दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट ने फेडरेशन के अध्यक्ष पर कई बड़े आरोप जड़े हैं। यह भी कहा गया है कि कोच महिला रेसलरों का यौन उत्पीड़न करते हैं। अध्यक्ष बृज भूषण के ऊपर भी यौन उत्पीड़न के आरोप जड़े गए हैं। विनेश फोगाट के अलावा कुछ अन्य नामी रेसलर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

एएनआई के अनुसार विनेश फोगाट ने कहा कि कोच महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं और फेडरेशन के कुछ चहेते महिला कोचों को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। लड़कियों का यौन उत्पीड़न हो रहा है और WFI के अध्यक्ष ने भी कई लड़कियों का उत्पीड़न किया है। विनेश फोगाट यहीं नहीं रुकी। आगे उन्होंने कहा कि हमारे निजी जीवन में भी दखल दिया जाता है। ओलंपिक में हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। हमारा शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा हमने आवाज उठाई है, तो अब धमकाने का काम हो रहा है।

विनेश फोगाट ने WFI के अध्यक्ष बृज भूषण पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे उन्होंने ओलंपिक के बाद खोटा सिक्का कहा था। मुझे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया था कि मैं हर दिन आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर किसी भी पहलवान को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी फेडरेशन की होगी। इस तरह विनेश फोगाट की तरफ से चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिले हैं। मामला गंभीर दिख रहा है।

See also  Karnataka Hijab Ban Verdict Live: सुप्रीम कोर्ट के दोनों जजों की राय अलग-अलग, बड़ी बेंच को भेजा गया केस

Related posts: