अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

कोरोना के बाद 2021-22 में राज्यभर में रिकार्डतोड़ हुई रजिस्ट्री, रायपुर से सबसे ज्यादा राजस्व

रायपुर। कोरोना के 2 साल बाद यानी 2021-22 में राज्यभर में रिकार्ड रजिस्ट्री हुई है। पंजीयन विभाग के पास 31 मार्च को पहुंचे अंतिम आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय साल में 1800 करोड़ की जमीन की खरीदी-बिक्री दर्ज की गई है। राज्य बनने के बाद इतनी रजिस्ट्री पहली बार दर्ज की गई है।

दावा किया जा रहा है कि 8 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नक्सल प्रभावित एरिया बस्तर और दंतेवाड़ा में भी तय टारगेट से कहीं ज्यादा रजिस्ट्री दर्ज हुई है। 18 राजस्व जिलों में केवल 4 जिले ही ऐसे हैं, जहां टारगेट से मामूली यानी करीब 10 फीसदी कम रजिस्ट्री दर्ज की गई है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में 10 से 43 फीसदी तक ज्यादा रजिस्ट्री दर्ज की गई है।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से आधा टार्गेट पूरा
रजिस्ट्री में आधे से ज्यादा कमाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से पूरी हो गई। रायपुर में सबसे ज्यादा 623 करोड़, दुर्ग में 246 और बिलासपुर में 213 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री दर्ज हुई।

बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर और जगदलपुर में भी नए प्रोजेक्ट लांच होने की वजह से नक्सल प्रभावित जिलों में भी रिकार्ड रजिस्ट्री हुई है। रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का दावा है कि इन तीनों जिलों में इस साल एक दर्जन से ज्यादा बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट लांच किए हैं। जिससे रजिस्ट्री बढ़ी है। ये एक संकेत ये भी है कि नक्सल डर कम हुआ है।

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.