अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म मध्यप्रदेश

गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों के बीच कार्यक्रमों की कतार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश, उज्जैन। जहाँ भगवान कृष्ण ने अपने भाई बलराम और मित्र सुदामा के साथ महर्षि सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त की थी, वहाँ गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में 10 जुलाई को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि त्रिशूल शिव गण वाहिनी के सहयोग से अंकपात मार्ग स्थित सांदीपनि आश्रम से सुबह 10 बजे सांदीपनि वंशज पुरोहित पं. राहुल व्यास और रूपम व्यास के मार्गदर्शन में गुरु पूजन यात्रा निकलेगी। गायत्री शक्तिपीठ अंकपात द्वार पर 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड गायत्री मंत्र जाप और शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक दीप यज्ञ होगा। गुरुवार को सुबह 7 बजे सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा का पूजन अभिषेक होगा। गायत्री महामंत्र दीक्षा समारोह, उत्सव पूजन, प्रातः 8 बजे से गायत्री यज्ञ के पश्चात सदस्यों के लिए प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

See also  नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, ड्राइवर का सिर फटा