अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायगढ़। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर टपरिया बॉर्डर में दो दिन पहले रायगढ़ और ओडिशा के ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. मारपीट की घटना के बाद तमनार थाना में दोनों पक्षों की शिकायत पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं एहतियातन रायगढ़ जिला प्रशासन और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला प्रशासन ने टपरिया बॉर्डर को सील कर दिया है, जिससे माल वाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.