अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : किराना दुकान में लगी आग, देखते-देखते सारा सामान जलकर हो गया खाक

पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोटमी में देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा और देखते-देखते धुंआ आग की लपटों में बदल गया। लोगों ने सजगता दिखाई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग की जद में आई दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि लोगों की सजगता के चलते आग आस-पास की दुकानों तक फैल नहीं पाई। ऐसा माना जा रहा है कि दुकान में शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात में पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटमी के श्रेया जनरल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तत्काल दमकल को फोन किया। इसके बाद दुकान का शटर उठाकर पानी आग बुझाने का प्रयास किया गया।

आग तब तक काफी फैल चुकी थी और दुकान के अंदर सामान पूरी तरह खाक हो गया था। आग से लगभग पांच लाख रुपए की क्षति होने की बात कही जा रही है। दुकान संचालिका रुक्मणी साहू पति प्रहलाद साहू (52) और उसकी बेटी-रोशनी साहू ने बताया कि वे रात के वक्त दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में आग लगने की खबर उन्हें लोगों से मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो सारा सामान जल रहा था। उनके परिवार के लिए यह दुकान ही जीविकोपार्जन का जरिया थी।

See also  विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा, CM साय बोले- माओवादी लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा