अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री ने किया राजधानी के पहले आदर्श थाने का लोकार्पण…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विजयादशमी पर्व पर राजधानी रायपुर के प्रथम आदर्श थाने ‘थाना आमानाका‘ का लोकार्पण किया। जी रोड पर लगभग एक करोड 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित आमानाका थाना हाईटेक सुविधाओं से लैस है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर इस थाने का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी लोगों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक द्वय श्री सत्यनारायण शर्मा और श्री विकास उपाध्याय, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिए वीडियो फिल्म ‘फर्क पड़ता है‘ सीरीज का वीडियो जारी किया। जिसमे चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने का सन्देश दिया गया है।

See also  IAS टीना डाबी के पहले पति IAS अतहर आमिर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं, जानिए कौन हैं वो जिसे दिल दे बैठे हैं आमिर