अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 22 अक्टूबर को सुपेबेड़ा दौरे पर जाएंगी…

 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 22 अक्टूबर 2019 को गरियाबंद जिला के ग्राम सुपेबेड़ा के दौरे पर जाएंगी। सुश्री उइके सुबह 8 बजे राजभवन रायपुर से कार द्वारा गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगी। वे सुबह 10 बजे सर्किट हाउस गरियाबंद पहुंचकर 10.30 बजे सुपेबेडा के लिए प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल सुश्री उइके दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत सुपेबेडा पहुंचकर वहां के किडनी रोग से प्रभावित परिवारों से मिलेंगी। तत्पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे देवभोग के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे देवभोग के सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगी। बैठक के पश्चात वे शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

See also  शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन: पुलिस ने बसों में भरकर भेजा तूता धरना स्थल, प्रदर्शनकारियों ने लगाया मनमानी का आरोप…