अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, लखनऊ। राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, साले ने ही अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी। उन्होंने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जंगल में गड्ढा खोदकर शव को दफनाया
यह पूरा मामला जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का है। जहां, दोस्तों के साथ मिलकर साले ने अपने जीजा का अपरहण कर लिया। अपहरण करने के बाद दोस्तों के साथ मिलकर जीजा की जमकर पिटाई की और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को जंगल लेकर गए और गड्ढा खोदकर दफना दिया।
इधर, परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान उन्हें साले पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पहले तो आरोपी ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया तो दरिंदे ने सारा सच उगल दिया। आरोपियो ने मारपीट कर गला दबाकर मारने की बात कबूल की है।