अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

जनपद पंचायत में कांग्रेस को झटका, अध्यक्ष बनी नेत्री शामिल हुई बीजेपी में

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के राज​नीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सारंगढ़ जिले जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ विद्या किशोर चौहान बरमकेला जनपद अध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि इसी साल 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव जीता था। जिसके बाद वो लगातार पार्टी से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आज बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। इस दौरान डॉ विधाय किशोर को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

See also  राष्ट्रपति पद से हटते ही रामनाथ कोविंद के खिलाफ महबूबा ने किया तीखा हमला