अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा, जानलेवा हमला करने वाले दो भाईयों को सात वर्ष की कैद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,जांजगीर-चांपा।  न्यायालय में चल रहे विवाद में समझौता करने व दस हजार रुपए की मांग करने पर राजी नहीं होने के कारण दो सगे भाइयों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में दोनों आरोपित भाइयों को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी ने सात- सात साल सजा व 2-2 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया इसी तरह धारा 455 के आरोप में 5-5 वर्ष सजा और 1000- 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।

विशेष लोक अभियोजक चंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि नैला चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरकोनी के सनत उर्फ नवनीत शर्मा और उसके भाई शशिकांत शर्मा का मनोज चौबे के साथ पुराना विवाद था। यह मामला कोर्ट में लंबित था। उस लंबित मामले में दोनों आरोपित मनोज चौबे पर समझौता करने के लिए दबाव बनाते थे। नहीं मानने पर 12 मार्च 2020 की रात लगभग 10:30 बजे मनोज अपने घर में टीवी देख रहा था तब आरोपित शशिकांत व सनत उसके घर के आंगन में आ गए और गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगे।

डर कर मनोज भाग गया। उसके छाती व पीठ में चोट लगी। दूसरे दिन 13 मार्च को आरोपित शशिकांत व सनत को प्रदीप चौबे के घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। जब वह बाहर निकला तो उस पर भी हमला किया गया। प्रदीप की रिपेार्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।

See also  PWD सचिव की समीक्षा बैठक: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी पर जोर