अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ जानिए

जिला खेल अधिकारी रहे शिक्षक पर गंभीर आरोप, मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे ₹500 का नोट देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी कीं, जिससे आहत होकर महिला ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी बालोद के पद पर भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है। मोनिका ठाकुर एडिशनल एसपी ने कहा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  यह है भारत की सबसे महंगी स्कूल जिसकी फीस जानकर उड़ जाएंगे होश,आपके बच्चों की स्कूल की फीस कितनी है ?