अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

ट्रंप के बयान से नया विवाद: ईरानी नेताओं पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : भारत को नर्क (India is hell) कहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान पर विवादित बयान दिया है। ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की संभावनाओं के बीच ईरान पर विवादित बयान देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेताओं की तुलना कुत्ते-बिल्लियों से की है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेता आपस में ही कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं कि देश को कंट्रोल कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हमने ईरान के लिए सच में बहुत गड़बड़ कर दी है।

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई डील नहीं हुई तो तेहरान को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं युद्ध खत्म करने के लिए कोई जल्दबाजी में नहीं हूं और ये डील मेरे हिसाब से ही होगी।

ट्रंप ने कहा, ‘वे एक डील करना चाहते हैं। हम उनसे बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता कि देश को कौन लीड कर रहा है। वे परेशान हैं। इसलिए हमने सोचा कि हम उन्हें अपनी परेशानी को थोड़ा कम करने का थोड़ा मौका दें। वहीं होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के नेता हमारे पास आए और उन्होंने कहा कि हम होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मान जाएंगे और ये सुनते ही मेरे सभी लोग खुश हो गए. सब खुश थे, मेरे अलावा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा- एक मिनट रुको। अगर हम यह स्ट्रेट खोलते हैं तो इसका मतलब है कि वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएंगे। मैं नहीं चाहता कि वे इस मामले को सुलझाने तक हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएं, इसलिए मैंने ही इसे बंद रखा है। इस पर हमारा पूरा कंट्रोल है और यह तब खुलेगा जब वे कोई डील करेंगे या कुछ और होगा।

See also  अमेरिकी दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ईरान ने ट्रंप का दावा किया खारिज

ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ईरान कोई फैसला नहीं ले सकता है, ये सिर्फ और सिर्फ अंदाजा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने गुरुवार को कहा कि जो दावे आप सुनते हैं कि ईरान बंटा हुआ है या ईरान कोई फैसला नहीं ले सकता, यह एक तरह का अंदाजा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के देश में लीडरशिप में दरार के दावों को गलत बताया।

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘ईरान में कोई रेडिकल या मॉडरेट नहीं है। हम सब ईरानी और क्रांतिकारी हैं और देश और सरकार की मजबूत एकता के साथ, क्रांति के सुप्रीम लीडर की पूरी बात मानकर हम हमलावर क्रिमिनल को उसके किए पर पछतावा करवा देंगे। एक भगवान, एक देश, एक लीडर और एक रास्ता; वह रास्ता हमारे प्यारे ईरान की जीत का रास्ता है, जो जान से भी ज़्यादा कीमती है।

ट्रंप ने एक दिन पहले भारत को नर्क कहा था

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लेटर री-पोस्ट किया था। इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।