अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ प्रदेश

तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों की एक प्रमुख इकाई) की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान ‘पुना नार्कोम’ से ‘‘प्रभावित’’ हैं।

‘पुना नार्कोम’ का स्थानीय गोंडी भाषा में अर्थ नयी सुबह, नयी शुरुआत होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने पहले बताया कि पिछले साल राज्य में 384 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुकमा राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में से एक है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 56.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज