अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी ED की कार्रवाई तेज: सराफा कारोबारी के ठिकानों पर पहुंची Enforcement Directorate की टीम

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम बिलासपुर। दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है.

बता दें कि आज सुबह ही ईडी की एक और टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

See also  भिलाई स्टील प्लांट में आग, जान बचाने को कूदे कर्मचारी, 7 घायल