अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

‘देश को कठमुल्ला की राह पर ले जाना चाहते हैं’: Yogi Adityanath का विपक्ष पर हमला—जाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम लखनऊ। महिला आरक्षण पर सीएम योगी ने विधानसभा में सपा- कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा जन्मजात महिला विरोधी पार्टी है। हम 6 लाख बेटियों की शादी कर चुके हैं। आवास भी महिला के नाम पर दे रहे हैं। 10 करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिया। 85 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया गया।

3 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी

सीएम योगी ने बताया कि 3 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी। स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। हमने दलित बेटी का समर्थन किया था। हमने समर्थन देकर सरकार बनाई थी। सपा नेताओं के बयान पर सवाल उठे थे। कांग्रेस ने मुस्लिम महिला के साथ अन्याय किया। शाह बानो केस का सीएम योगी ने जिक्र किया और कहा कि शाहबानो के साथ कांग्रेस ने न्याय नहीं किया। इस्लामिक देश भी 3 तलाक नहीं मानते, 3 तलाक कानून का कांग्रेस ने विरोध किया। ये कठमुल्ला की राह पर देश ले जाना चाहते हैं।

पूजा पाल को सपा न्याय नहीं दिला पाई

सीएम योगी ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि एक गुंडे, माफिया के सामने समाजवादी पार्टी किस तरह नतमस्तक हुई जब राजू पाल की हत्या हुई। आप लोग पूजा पाल के आँखों के आँसू भी नहीं पोछ पाए थे। आप जाति के नाम पर समाज को बाँटते हैं लेकिन आपकी सहानुभूति वास्तव में महिलाओं, पिछड़ों, अति पिछड़ों के प्रति नहीं है इसके स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल का प्रकरण और इस प्रकार के अनेक उदाहरण है।

स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ

सीएम योगी ने आगे कहा कि जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूं कि 1995 की घटना सबको याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है लेकिन आपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण। उस समय की BSP नेत्री जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उनका समर्थन किया कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिलना चाहिए… स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे।

See also  International Yoga Day 2025 : योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया- सीएम योगी