अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

धमतरी कलेक्टर ने ग्रामीण सड़क निर्माण का निरीक्षण किया।

ग्रामीण सड़क निर्माण का धमतरी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धमतरी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डोकाल से कौर्रा होते हुए कमार पारा तक बनने वाली ग्रामीण सड़क का निरीक्षण किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि ग्रामीण अंचल के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही और समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

अधिकारियों ने बताया कि डोकाल-कौर्रा-कमार पारा मार्ग बन जाने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिलेगी।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण गांवों की जीवनरेखा है, जो विकास को गति देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय मानकों के अनुरूप कार्य समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें।

See also  भिलाई में CBI की रेड, भ्रष्टाचार मामले में एक्शन जारी