अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन राजनीति व्यापार समाचार

धमतरी में ED की दस्तक से मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर शराब घोटाले को लेकर छापेमारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,धमतरी।  छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। ED की टीम सुबह उनके निवास पर पहुंची और घर के अंदर दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ED की टीम दो वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों सहित करीब आठ सदस्य शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर दस्तावेज और अन्य जरूरी रिकॉर्ड खंगाले। सुबह से जारी इस कार्रवाई के चलते इलाके में भी हलचल देखने को मिली।

रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और ED की यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में बताई जा रही है। हालांकि, जांच के दौरान टीम को क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच और संभावित बरामदगी से जुड़ी तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

See also  ग्रीन कॉरिडोर से बची जुड़वा नवजातों की जान