अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ जिलों से

न्यू ईयर से पहले राजधानी में ड्रग्स की डिमांड-सप्लाई तेज, युवाओं में बढ़ता चलन

अनादि  न्यूज़ डॉट कॉम, , रायपुर। नए साल से पहले राजधानी रायपुर में सूखे नशे की मांग और सप्लाई तेजी से बढ़ती नजर आ रही है. फार्म हाउस और प्राइवेट पार्टियों में खुलेआम एमडीएमए और कोकीन जैसे ड्रग्स के सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

CG Crime: न्यू ईयर से पहले राजधानी में सूखे नशे की डिमांड-सप्लाई तेज, ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का Video Viral

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी के एक फ्लैट का है, जिसमें नोट रखकर युवक-युवती ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है.

See also  छत्तीसगढ़ - कौशल्या मंदिर को सुसज्जित करने विधायक द्वय ने मुख्यमंत्री को सौंपा 1.10-1.10 लाख रूपए का चेक...