अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

पति का दूसरी लड़की से चल रहा था ‘अफेयर’, पत्नी को पता लगा तो की ख़ुदकुशी की कोशिश

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने दवाई का ओवरडोज लेकर जान देने की कोशिश की है। उसके पति का किसी और लड़की से संबंध था। ये बात जब पीड़ित युवती को पता चली तो उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। अब गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, करतला ब्लॉक के ढोंढातराई गांव में जवाहर लाल(35) अपने पत्नी संतोषी सारथी(27) और 4 बच्चों के साथ रहता है।

वह पास में ही किसी खदान में काम करता है। बताया गया है कि वह रोज रात को ड्यूटी जाया करता था। उसकी पत्नी जब उससे पूछा करती थी तो कहता था कि मैं ड्यूटी जा रहा हूं। मगर बात कुछ और ही थी। उसकी पत्नी को इस बारे में कुछ दिन पहले पता चला कि जवाहर ड्यूटी के बहाने किसी और लड़की से भी मिलने जाया करता है तो वह परेशान हो गई।

संतोषी ने इस बारे में जवाहर से भी पूछताछ की। लेकिन जवाहर ने इस बात से इनकार किया था। वह लड़की जवाहर को फोन भी किया करती थी।तभी संतोषी को पूरी जानकारी मिली । यह पता चलने के बाद से ही संतोषी दुखी थी। इसकी चलते उसने गुरुवार शाम को घर में रखी दवाईयों की खूब सारी गोलियां खा ली। इससे वह उल्टी करने लगी। बाद में बेहोश हो गई थी। ये देखने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले कर गाए। जहां उसे भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ : ओडिशा बॉर्डर पर छत्तीसगढ़ में बनेगी सबसे लंबी सुरंग, जमीन अधिग्रहण का काम आरंभ

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में संतोषी ने पुलिस को इस बारे में बताया है। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसके पति को लड़की के चंगुल से छुड़ा लिया जाए। फिलहाल मामले में जांच जारी है।