अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

विदेश

पाकिस्तान में बाढ़ से भीषण तबाही, 1300 से ज्यादा लोगों की मौत, भुखमरी की कगार पर देश !

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ की वजह से भारी तबाही (pakistan flood) हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ के कहर से अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर बताए जा रहे हैं। देश में बेमौसम बरसात के कारण उत्पन्न विकट परिस्थितियों के बीच लोग गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे हैं। ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान भुखमरी का सामना कर सकता है। वहीं, हालात को सुधारने और लोगों की जान बचाने के प्रयासों में सरकार जुटी हुई है। वहीं, बाढ़ के पानी से होने वाली संभावित तबाही से आसपास के गांवों को बचाने के लिए देश के सबसे बड़ी ताजे पानी की झील के किनारे एक तटबंध को वहां के इंजीनियरों ने काट दिया। जिससे आसपास के शहरों में पानी की निकासी हो गई। वहीं, बाढ़ से देश को 10 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से तबाही इंजीनियरों ने बाढ़ के पानी से होने वाली संभावित तबाही से सहवान शहर और आसपास के गांवों को बचाने के लिए मंछरी झील के किनारे एक तटबंध को काट दिया ताकि बढ़ते पानी को छोड़ा जा सके। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि, भीषण बाढ़ के कारण देश को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पाकिस्तान पहले से ही घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बाढ़ संकट ने देश की स्थिति को चरमरा कर रख दिया है। अधिकारियों ने बताया कि, बाढ़ के बाद स्थिति से निपटने के लिए,देश को बाढ़ से उबारने के लिए 10 अरब डॉलर से अधिक की आवश्यकता है। सबसे बड़ा संकट यह है कि, जब मानसून समाप्त हो जाएगा तो सर्दी आ जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि, लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, ऐसे में सर्दियों में लोगों का संकट समाप्त नहीं होगा। वहीं, पंजाब प्रांत में फाजिलपुर के पास शरणस्थली जेबुन्निसा बीबी ने कहा, “स्नान करने या बाथरूम की कोई व्यवस्था नहीं है।

ताजे पानी की झील को तोड़ा गया अधिकारियों ने कहा कि इंजीनियरों ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील को तोड़ दिया, जिससे आसपास के शहरों में पानी की निकासी हो गई, अधिकारियों ने सोमवार को कहा, क्योंकि देश के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों पर भारी बारिश हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ के चलते जून के मध्य से 16 लाख घरों को नुकसान हुआ है।

See also  लेडी गागा हुई संस्कृत की दीवानी, ​ट्वीट किया शांति देने वाला ये खास श्लोक...जानिए

लगभग पानी में डूब चुका है पाकिस्तान जानकारी के मुताबिक देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा पानी के नीचे चला गया है। यह स्थिति दुनिया को डराने के लिए काफी है कि एक क्षेत्र जो कि यूनाइटेड किंगडम जितना बड़ा है वह पानी में डूब चुका है। आप सहज ही पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति की अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां के लोग किन मुश्किल हालातों में अपने परिवार को लेकर जिंदगी गुजर बसर कर रहे होंगे।