अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर: उधना (गुजरात) से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच छत्तीसगढ़ की पहली नॉन-एसी स्लीपर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से चल रही है। ब्रह्मपुर से पीएम मोदी और उधना से रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 5 अक्टूबर से यह नियमित सेवा में चलेगी और बुकिंग शुरू हो गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन आम आदमी को किफायती किराए पर आधुनिक सुविधाओं वाली यात्रा का अनुभव देगी। उधना से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, टिटलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम और पालासा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।