अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मनोरंजन

फिल्मों में स्त्री 2 और खेलों में आईपीएल रहा गूगल सर्च के टॉप पर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, न्यूयॉर्क:  टेक कंपनी गूगल ने 2024 में ऑनलाइन सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाली चीज़ों की रिपोर्ट जारी की है । गूगल ट्रेंड्स नामक ये रिपोर्ट विभिन्न श्रेणीयों में वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर बनाई जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे अधिक 50% खेल से जुड़ी जानकारी खोजी गई है, जिसमे आईपीएल सबसे टॉप पर है। इसके आलावा चुनाव, अत्यधिक गर्मी और रतन टाटा भी टॉप – 10 सूची में शामिल है। बढ़ते प्रदुषण के चलते लोग साल भर अपने आसपास की वायु गुणवत्ता का सूचकांक भी खोजते रहे है। यात्रा स्थलों में सबसे ज्यादा यूरोप – एशिया के देश अज़रबैजान के बारे में जानकारी इक्कठा की गय। दुसरे स्थान पर बाली और तीसरे स्थान पर मनाली है। कुल मिलाकर यात्रा स्थलों की टॉप – 10 सूची में चार देश की और छह विदेश की जगहे ढूंढी गयी।

वहीँ पर सबसे अधिक लोगों की खोज में विनेश फोगाट टॉप पर रही। इसके आलावा बिहार के सीएम नितीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तीसरे स्थान पर रहे। अरबपति मुकेश अम्बानी की बहु राधिका मर्चेंट भी सभी सेलिब्रिटीज को पछाड़ कर 8 वे स्थान पर है। इस सूचि में भी खेल का दबदबा बना रहा। इसमें 4 क्रिकेटरों सहित कुल 5 खिलाडियों के नाम शामिल है।

See also  बचपन की सबसे खतरनाक अफवाह : सिर में दो चकरी का मतलब दो शादियां, चटपटे चुटकुले...