अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

बंगाल में बवाल: पीएम Narendra Modi की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में हिंसक झड़प, Pawan Singh के घर पर बम हमला 🚨

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने रविवार (26 अप्रैल)  रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि जगद्दल इलाके में झंडे और पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और हिंसा में बदल गया. हिंसा के दौरान बीजेपी विधायक पवन सिंह के घर पर बमबारी भी हुई, जिससे तीन लोग घायल हो गए.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में चुनाव से पहले हिंसा भड़क गई. भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प, बमबाजी और गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में रविवार रात तनाव ज्यादा बढ़ गया. यहां जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. इस चुनावी क्षेत्र में हिंसा और तनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को यहां हाई-प्रोफाइल जनसभा करने के तय कार्यक्रम से ठीक कुछ घंटे पहले हुई है. ये हिंसा की चिंगारी प्रधानमंत्री के दौरे के लिए लगाए गए राजनीतिक झंडों और पोस्टरों को फाड़ने की वजह से भड़की.

BJP कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर जगद्दल इलाके के पास उनकी प्रचार सामग्री का अपमान करने का आरोप लगाया. यहां स्थिति तब ज्यादा बिगड़ गई, जब दोनों पक्षों के समर्थक जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो गए. मौके पर दोनों पक्षों के बीच बहस, पत्थरबाजी और हाथापाई हुई. मौके की स्थिति को नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

See also  BSF ने कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम की

संघर्ष इतना ज्यादा बढ़ गया कि BJP विधायक पवन सिंह के घर पर बमबारी की गई. पवन सिंह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भटपारा (सामान्य) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. कुछ लोगों ने विधायक के घर पर देसी बम फेंके, जिससे आस-पड़ोस में दहशत फैल गई और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ. इस धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यहां पर आज प्रधानमंत्री की रैली होने वाली है, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए जगद्दल और भाटपारा इलाकों में ज्यादा संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. पुलिस ने बमबारी और झड़पों के संबंध में केस दर्ज कर लिया है, हालांकि माहौल अभी भी काफी तनावपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रहे हैं.

पवन सिंह ने आरोप लगाया कि पहले उनकी सभा में बाधा डाली गई और बाद में उनके समर्थकों पर हमला किया गया. उनका कहना है कि पत्थर और बम फेंकने के बाद गोलीबारी भी हुई, जिसमें सीआईएसएफ के एक जवान के पैर में गोली लगी.

वहीं, टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने भाजपा पर हमला करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई।