अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

बंगाल में राहुल गांधी का वार—‘मुझ पर 36 केस, ममता पर नरमी क्यों?’

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुगली जिले के सेरामपुर में एक बड़ी रैली करने पहुंचे. इस रैली में उन्होंने एक साथ तीन मोर्चों पर हमला बोला. BJP और RSS पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर और ममता बनर्जी की TMC पर भी. उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने उनके खिलाफ 36 केस किए, ED ने 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन ममता बनर्जी पर एक भी केस क्यों नहीं?  राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए दमदार प्रचार जारी है। कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा लगातार एक-दूसरे के ऊपर हमला कर रही हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को ममता दीदी और भाजपा पर मिली भगत का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ कई केस किए हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं, उन्होंने दावा किया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह “सीधे” BJP से नहीं लड़ती हैं. यह कहते हुए कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने उनसे लगातार पांच दिनों में 55 घंटे पूछताछ की, कांग्रेस नेता ने पूछा, “ममता बनर्जी से कितने घंटे पूछताछ हुई?”

राहुल गांधी ने यह बताते हुए कहा कि वह अभी बेल पर बाहर हैं, राहुल गांधी ने कहा, “मेरा घर छीन लिया गया, मेरी लोकसभा मेंबरशिप छीन ली गई; मेरे खिलाफ 36 केस हैं.” उन्होंने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी के खिलाफ कितने केस दर्ज किए हैं?” राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही विचारधारा के आधार पर BJP का मुकाबला करती है.

See also  WhatsApp पर रजिस्टर्ड SIM अनिवार्य: भारत के नए नियम से सीमा पार आतंकी तंत्र में खलबली, ISI की सीक्रेट मीटिंग की खबरें

उन्होंने टीएमसी सुप्रीमो पर पश्चिम बंगाल में इंडस्ट्री को खत्म करने और बेरोजगारी पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “बंगाल में नौकरी पाने के लिए टीएमसी में किसी का रिश्तेदार होना चाहिए, नहीं तो उसे नौकरी नहीं मिलेगी,”

टीएमसी प्रवक्ता और मंत्री डॉ शशि पांजा ने कहा कि, टीएमसी नेताओं को चुनाव के दौरान भी ED और CBI के समन भेजे जा रहे हैं, जबकि वह अपने कुत्ते के साथ खेलने और बिस्कुट खिलाने में बिजी हैं. बंगाल और बाद में भारत के लोगों को तय करने दें कि असल में बीजेपी को हराने में कौन काबिल है?

राहुल गांधी ने कहा कि टीएमसी सरकार के दौरान ही हजारों करोड़ रुपये के सारदा और रोज वैली पोंजी स्कैम हुए थे. उन्होंने कहा, “पूरा बंगाल जानता है कि तृणमूल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इन्होंने शारदा चिटफंड घोटाला किया। 17 लाख से ज्यादा निवेशकों के पैसे डुबो दिए। इनका 1900 करोड़ रुपए देनदारी का बकाया है। रोज वैली चिटफंड में लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है। पूरे राज्य में गुंडा टैक्स लिया जाता है। इसके बाद भी भाजपा और आरएसएस ने कभी ममता बनर्जी के खिलाफ जांच नहीं बैठाई।