अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

बागेश्वर धाम की पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का वक्तव्य ‘चिंता मत करो कोहिनूर लेकर ही वापस आएंगे’

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम।  इन दिनों बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री लंदन में कथा सुना रहे हैं। वहां उन्होंने कहा कि हमें भारत से लोग फोन कर रहे हैं कि आप कब आएंगे, मैंने उनसे कह दिया है कि चिंता मत करो यहां कोहिनूर हीरे को वापस लेकर ही आएंगे. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मान 14 को | The honor of Pt. Dhirendra Krishna Shastri, the Peethadheeshwar of Bageshwar ...

मैंने उनसे कह दिया है कि चिंता मत करो यहां कोहिनूर हीरे को वापस लेकर ही आएंगे. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ब्रिटेन के राजपरिवार के पास है कोहिनूर हीरा

कोहिनूर हीरा 105.6 कैरेट का है. कोहिनूर हीरे के बारे में कहा जाता है कि इसे न तो कभी खरीदा गया और न ही किसी ने बेचा. इसे या तो युद्ध में जीता गया या फिर किसी शासक ने दूसरे को तोहफे के रूप में दिया. वहीं, कोहिनूर आज ब्रिटिश ताज का गौरव है ।और इसे लंदन के टॉवर में रखा गया है. इस वक्त कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के राजपरिवार के पास मौजूद है ।

कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में होगा कथा का आयोजन ।

5 से 7 अगस्त तक छिंदवाड़ा में होगी कथा  

जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में 5 से 7 अगस्त तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन होने वाले हैं. छिंदवाड़ा के सिमरिया में इसके लिए करीब 25 एकड़ जमीन को रेंट पर ले लिया गया है. आपको बता दें कि सिमरिया में ही कमलनाथ ने 108 फीट ऊंची हनुमान भगवान की मूर्ति बनवाई है, जिसके साथ ही एक मंदिर भी बनवाया है. इसी मंदिर के पास रामकथा का आयोजन होगा।

See also  भारत ने कभी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया : ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी की दो टूक