अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

बिहार में नक्सलियों का मंसूबा हुआ फेल, मुंगेर जमीन के अंदर IED बरामद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, पटना। बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत राजासराय और कंदिनी के बीच नवनिर्मित मोरंग सड़क के किनारे आईईडी पाइप बम लगाया था, जिसे पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने समय रहते नष्ट कर दिया। नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान दरअसल, बिहार एसटीएफ, सीआरपीएफ और मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त टीम लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इसी बीच मंगलवार को टीम को नवनिर्मित मोरंग सड़क के किनारे संदिग्ध स्थिति में खुला नीला बिजली का तार दिखाई दिया। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र का मामलासीआरपीएफ टीम की मदद से जब जांच की गई तो करीब छह से सात किलोग्राम वजनी, 15 इंच लंबा और तीन इंच व्यास वाला आईईडी पाइप बम तार सहित बरामद किया गया। इस मामले में हवेली खड़गपुर थाने में आवश्यक आगे की कार्रवाई की जा रही है। तीस हजार का इनामी नक्सली सुरेश राम गिरफ्तार

See also  Weather Updates: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में भारी बारिश से लोग परेशान, उत्तराखंड में भूस्खलन, Orange Alert जारी