अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ धर्म - ज्योतिष

भगवान परशुराम तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक है : ओपी चौधरी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती पर कहा, भगवान श्रीहरि के आवेशावतार परशुराम जी की कृपा सब पर बनी रहे। उनका जीवन हमें सदैव विद्या, विवेक और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

भगवान परशुराम जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। कहीं शोभायात्रा तो कहीं धार्मिक आयोजन होते हैं। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वो आज भी धरती पर हैं। उन्हें चिरंजीवी माना गया है। भगवान परशुराम जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था। सनातन धर्म के लोग उनकी जयंती धूमधाम से मनाते हैं

 

See also  Aaj ka Rashifal, 27 January 2023: वृषभ और वृश्चिक समेत 4 राशियों को मिल रहा लाभ, जानें ग्रहण योग का आपकी राशि पर प्रभाव