अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची, जडेजा की पत्नी और हार्दिक पटेल को टिकट

Gujarat election 2022 BJP candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा ने गुजरात चुनाव में 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिन प्रमुख नामों की घोषणा की गई है, उनमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और हार्दिक पटेल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी जामनगर उत्तर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं हार्दिक पटेल को भाजपा ने विधानसभा विरामगाम से उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी माजुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने मोरबी के एक पूर्व विधायक कांतिलाल अमृत्य को मैदान में उतारा है। कांतिलाल अमृत्य ने मोरबी पुल हादसे के वक्त लोगों को बचाने के लिए नदी में कूद गए थे। मोरबी पुल हादसे में 132 लोगों की मौत हुई थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगी। 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

See also  Shraddha Murder Case: कोर्ट में बोला आफताब, गुस्से में मुझसे ये हो गया, पूरी घटना को याद नहीं कर पा रहा