भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर जिला द्वारा AI पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने सीखे आधुनिक तकनीक के गुर
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर।आज दिनांक 25.07.2026 को भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर जिला इकाई द्वारा रायपुर जिले के समस्त मोर्चा ,प्रकोष्ठ एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं का AI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण , नरदाहा स्थित आंजनेय विश्वविद्यालय में आयोजित की गई | इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी , जिला सह-संयोजक श्री शरद चन्द्रा जी , श्री निलेश पांडेय जी , श्रीमती दीपिका सोनी जी एवं उनकी रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की पूरी कार्यकारिणी थी |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर जिले के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी , रायपुर जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी , शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कांतिलाल जैन जी , छत्तीसगढ़ राज्य द्वियांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कवाड़िया जी , छत्तीसगढ़ लौह एवं शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी , छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी , छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती मोना सेन जी , भा.ज.पा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री मितुल कोठारी जी , भा.ज.पा प्रदेश आईटी सेल प्रभारी श्री सुनील पिल्लई जी , शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक सुश्री हरशीला रूपाली शर्मा जी , जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन शर्मा जी , जिला महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति जी , जिला मीडिया प्रभारी श्री रोहित द्विवेदी जी ,युवा मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी जी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ से बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित होकर AI के प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए | इस प्रशिक्षण के मुख्य शिक्षक श्री अभिजीत रमानी जी रहे |

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने AI के एप्लीकेशन जैसे chatgpt, Gemini, wispr pro,claude ai,Eleven Labs , Nano banana एवं अन्य AI से संबंधित एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण हासिल की |
जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने AI की वैश्विक उपयोगिता पर गहन चिंतन करने के निर्देश दिए वही जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी ने AI को तलवार रूपी औजार के स्वरूप उपयोगिता लाने की बात कही | श्री लोकेश कवाड़िया जी ने AI को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही वही श्रीमति वर्णिका शर्मा ने AI को इस युग की अनिवार्य आवश्यकता बताई , श्रीमती मोना सेन ने प्रत्येक छत्तीसगढ़ी नागरिकों को एआई में महारत हासिल करने की बात कही है वही श्री कांतिलाल जैन जी एवं श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने एआई की शिक्षा की विस्तार और निरंतर प्रशिक्षण पर ज़ोर दिया |

पूर्ण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध हुई |
शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी श्री बिमलेंद्र तिवारी ने कहा कि, “आज के समय में AI केवल तकनीक नहीं, बल्कि सुशासन और संगठन विस्तार का सशक्त माध्यम है।





