अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश महाराष्ट्र विदेश

मल्टीनेशनल कंपनी में यौन शोषण का मामला, 8 महिलाएं पीड़ित; 6 आरोपी गिरफ्तार

 

अनादि न्यूज़ डॉट  कॉम ,नासिक शहर पुलिस ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के मानसिक और यौन उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कंपनी के टीम लीडर और इंजीनियर स्तर के कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में नौ एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है.

महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी से महिला कर्मचारियों के यौन शोषण, मानसिक उत्पीड़न और धार्मिक दबाव के गंभीर आरोप सामने आए हैं. कई पीड़िताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अलग-अलग थानों में कुल नौ केस दर्ज किए गए हैं. मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में आठ और देवलाली पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. इन मामलों में रेप, छेड़छाड़, धार्मिक भावनाएं आहत करने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.

शिकायत करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी के भीतर पिछले दो से तीन वर्षों से यह सब चल रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें शारीरिक रूप से परेशान करने की कोशिश करते थे, उनके कपड़ों और शरीर पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाते थे. मानसिक दबाव बनाया जाता था. कुछ मामलों में धार्मिक कमेंट और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने के भी आरोप लगाए गए हैं.

nashik mnc sexual exploitation women employees harassment sit investigation

एक पुरुष कर्मचारी ने भी आरोप लगाया है कि उसका ब्रेनवॉश किया गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. शिकायत के अनुसार, उसे विशेष धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने और खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए मजबूर किया गया.

See also  Fuel Rates: ब्रेंट क्रूड के भाव में गिरावट जारी, चेक करें आज के पेट्रोल का दाम

शिकायत करने वाली महिलाओं की उम्र आमतौर पर 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि यह घटनाएं साल 2022 से लगातार हो रही थीं. पीड़िताओं में से कई आर्थिक रूप से कमजोर हैं. नौकरी की जरूरत के कारण कंपनी में काम कर रही थीं.

नासिक पुलिस ने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. इस टीम में करीब 12 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो तकनीकी और सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में कुछ के नाम आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तर शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी पर रेप का आरोप है, जिसने कथित तौर पर पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया. पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस केस के तार केवल स्थानीय स्तर तक सीमित हैं या इसका दायरा और बड़ा हो सकता है.