अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

महंत रामसुंदर दास जी ने सीता रसोई का लोकार्पण किया

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। सरयूपारीण ब्राम्हण समाज  द्वारा निर्मित सीता रसोई का माता सीता का पूजन कर धार्मिक विधि विधान के साथ लोकार्पण राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला व अजय तिवारी भी उपस्थित थे। लोकार्पण अवसर पर राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा कि किसी भी कार्य को पूरा करने का जब प्रण लेते हैं तब हनुमानजी का आशीर्वाद सदैव साथ रहता है।

लोकार्पण के बाद रसोई कक्ष में भोजन प्रसाद बनना शुरू:

भगवान धन्वन्तरि जी के स्मरण स्वरूप सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए औषधि युक्त खीर प्रसाद व अन्य भोज्य पदार्थ को कमल के पत्ते में परोसा गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर समाज के प्रमुख दशरथ प्रसाद शुक्ला, सीके शुक्ला, आरके तिवारी, सुशील शुक्ला, धंनु महराज, सुरेंद्र तिवारी, विष्णु दत्त मिश्रा, कल्याण प्रसाद पान्डेय, श्रीविजय शंकर पान्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, मित्रेश दुबे, राजेन्द्र शर्मा, शम्भू प्रसाद पान्डेय, मथुरा प्रसाद तिवारी, अरुण दुबे, आरएल द्विवेदी, प्रमोद शर्मा, विमलेन्द्र तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, डा विजय शंकर मिश्रा, दिनेश मिश्रा, प्रमोद गौतम, सजीव गौतम, सुरेन्द्र तिवारी, उमाकांत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, अवदेश मिश्रा, विकास मिश्रा, राजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, महेश्वर शुक्ला, रमेश शुक्ला, प्रेम शुक्ला, आदि लगभग 200 सम्मानित सदस्यों की उपस्थित रही। महिला मंडल के कुसम त्रिपाठी, कृष्णा पाठक, बृजेश त्रिपाठी साथ ही महिला सदस्यों की भी उपस्थित रही, कान्य कुब्ज समाज से सुरेश मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, रंजन अग्निहोत्री की उपस्थित रही।

See also  Aaj Ka Mesh Rashifal, आज का मेष राशिफल 20 अक्टूबर : ग्राहकी चहल पहल रहेगी, साफ-सफाई का जोर रहेगा