अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क दुर्घटना, कार और टेंपो की टक्कर में 6 की मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बीड।  महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एक कार और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना मंजरसुम्बा-पटोदा राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार केज तहसील के जीवाचीवाड़ी गांव का एक परिवार कार से पुणे जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी और टेंपो एक-दूसरे से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि परिवार के पांच सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

See also  समय से 42 मिनट पहले ISS पहुंचेंगे शुभांशु: बोले- नमस्कार फ्रॉम स्पेस, अंतरिक्ष में बच्चे की तरह चलना-खाना सीख रहा हूं.