महिला आरक्षण बिल पर बड़ा अपडेट: लोकसभा में 298 वोट पड़े, Narendra Modi रहे मौजूद
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम: लोकसभा में 131 वां संविधान संशोधन बिल यानि महिला आरक्षण संशोधन बिल गिर गया है. पिछले 12 साल में मोदी सरकार को ये सबसे बड़ा झटका मिला है. बिल की वोटिंग में सदन के कुल 528 सदस्यों ने भाग लिया था. जहां बिल के पक्ष में मात्र 298 वोट जबकि विपक्ष में 230 वोट पड़े हैं. बता दें कि, कुल संख्या का दो तिहाई आंकड़ा न पार कर पाने के कारण बिल पास नहीं हो पाया. बता दें कि, इस बिल को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में पेश किया था.
गौरतलब है कि, जिस वक्त वोटिंग हुई उस समय सदन में पीएम मोदी मौजूद रहे. वहीं संसदीय कार्य मंत्री कीरें रिजिजू की भी प्रतिक्रिया इस वोटिंग पर आई है. रिजिजू ने कहा कि, “विपक्ष ने बड़ा मौका गंवा दिया. लेकिन हम देश की महिलाओं को उनका हक दिलवा कर रहेंगे.” वहीं राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. उन्होंने कहा है कि, “इस बिल के जरिए देश के स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिश हो रही थी.”
खबर अपडेट हो रही है..






