अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच नॉर्थ कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, एक तरफ मिडिल-ईस्ट में 15 दिनों से जंग जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉर्थ कोरिया भी किसी युद्ध की तैयारी में नजर आ रहा है. नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर मिसाइलें दाग दी हैं. नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं, जिसकी पुष्टि साउथ कोरिया और जापान ने की है. मिसाइल पहले ही समुद्र में गिर चुकी हैं. इसे नॉर्थ कोरिया की सैन्य ताकत दिखाने की कोशिश माना जा रहा है. साउथ कोरियाई सेना और जापान सरकार ने 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की पुष्टि की है. इससे पहले उत्तर कोरिया ने 27 जनवरी को पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.

साउथ कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने बताया कि उसने दोपहर करीब 1:20 बजे नॉर्थ कोरिया के सुनान इलाके से दागी गई मिसाइलों का पता चला. ये इस साल नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल थी.

जेसीएस ने कहा, ‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है और अमेरिका और जापान के साथ नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है. साथ ही, अतिरिक्त मिसाइलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.’

नॉर्थ कोरिया का ये ताजा परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब साउथ कोरिया और अमेरिका अपना वार्षिक वसंत सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ कर रहे हैं. नॉर्थ कोरिया अक्सर इन सैन्य अभ्यासों का विरोध करता है और इन्हें युद्ध की तैयारी मानता है. ऐसे में मिसाइल लॉन्च अमेरिका और साउथ कोरिया के युद्धाभ्यास के जवाब में अपनी सैन्य ताकत दिखाने की एक कोशिश हो सकती है.

See also  हर-हर महादेव के नारे के साथ खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

जापान की ओर से भी कहा गया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई चीज बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है. जापान के कोस्ट गार्ड ने बताया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई ये संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें पहले ही समुद्र में गिर चुकी है.  जापान सरकार ने भी इस घटना पर कड़ी नजर रखी है.

साउथ कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने इस हफ्ते साउथ कोरिया में अपने सालाना बड़े सैन्य अभ्यास शुरू किए. साउथ कोरिया में अमेरिकी सेना के करीब 28,500 सैनिक और लड़ाकू विमानों के कई स्क्वाड्रन तैनात हैं.

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को चीन और रूस का करीबी माना जाता है, जबकि साउथ कोरिया लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी है. इसी कारण वहां अमेरिकी सैन्‍य बेस भी है. किम जोंग उन ने ऐसे समय में मिसाइल दागी गई है, जब अमेरिका ने साउथ कोरिया से अपने कुछ THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को हटा लिया है. ऐसे में नॉर्थ कोरिया की इस कार्रवाई से साउथ कोरिया की परेशानी बढ़ गई है.