अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में जवानों की बड़ी सफलता, 2 नक्सली ढेर, मौके से शव और हथियार बरामद किए गए।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इलाके में अभी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. जवानों ने मौके से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल को बरामद किया है.

See also  छत्तीसगढ़ में जमीन की सरकारी कीमत बढ़ेगी, गाइडलाइन दर में होगा बदलाव