अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में परिवार के भाई और बहनों ने आत्महत्या की कोशिश की। तीनों ने सागरताल तालाब में छलांग लगा दी जिसमें एक की मौत हो गई है। पूरी घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है
परिवार के 2 भाई और एक बहन खुदकुशी करने के लिए जैसे ही सागरताल में कूदे, हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें पानी से निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर में सभी को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक भाई की मौत हो गई।
घर आने पर एक भाई ने लोगों से कहा कि हम मरने गए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह भी कहा कि उन्हें क्यों बचाया। फिलहाल सभी भाई-बहनों ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






