अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

मौदहापारा में बलात्कार, पति से अलग रह रही महिला की इज्जत लूटने वाला गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका अपने पति से संबंध टूटने के बाद वह अलग रह रही थी इसी दौरान इसके पूर्व परिचित रोहित सोनी का घर में आना जाना बढ़ गया और आरोपी रोहित सोनी के द्वारा अपनी पत्नी से अच्छा सबंध नहीं होने के कारण उसको छोड़कर पीड़िता से शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर कर लगातार शारीरिक संबध बनाया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी मौदहापारा निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में प्रकरण के फरार आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया ल मामले में आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी रोहित सोनी पिता स्व. दौलत राम सोनी, 43 वर्ष साकीन वैष्णव विहार फेज 2 उसलापुर थाना संकरी बिलासपुर स्थायी पता ग्राम तुसार जैजैपुर जिला सक्ती

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.